फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro News, 23 km metro route will be built from IIT kanpur to Naubasta, smart card and app will be launched soon

Kanpur News: आईआईटी से नौबस्ता तक बनेगा 23 किलोमीटर का मेट्रो रूट, स्मार्ट कार्ड और एप जल्द होगा लांच

Fri, 10 Jun 2022 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jun 2022 12:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को झकरकटी भूमिगत मेट्रो स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 2024 तक आईआईटी से नौबस्ता तक बनेगा 23 किलोमीटर मेट्रो रूट का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Kanpur Metro News, 23 km metro route will be built from IIT kanpur to Naubasta, smart card and app will be launched soon
झकरकटी भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चुन्नीगंज से नौबस्ता तक भूमिगत और एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा और उसी महीने से यात्री आईआईटी से नौबस्ता तक करीब 23 किलोमीटर लंबे रुट में सफर कर सकेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने दी।

विज्ञापन

वह झकरकटी भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने आए थे। मुख्य अतिथि कुमार केशव ने बताया कि कॉरिडोर वन फेस 4 के तहत ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का भी टेंडर हो गया है। तीन महीने के अंदर नौबस्ता तक मेट्रो का निर्माण कार्य होता नजर आएगा।
विज्ञापन

इसी बीच कॉरिडोर टू के तहत सीएसएसए बर्रा 8 तक फाइनल सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह कार्य फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा कर रही है। अब कॉरिडोर 2 के टेंडर जल्दी कराए जाएंगे और इसी साल इस रूट में भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आएगा स्मार्ट कार्ड और एप
एमडी के अनुसार मेट्रो का स्मार्ट कार्ड और एप भी इसी माह के अंत तक लांच करने की कोशिश की जा रही है। इससे यात्रियों को सुलभ और सुविधाजनक यात्रा करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed