फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro is moving towards trial run

कानपुर: ट्रायल रन की तरफ बढ़ रही मेट्रो, साढ़े आठ किलोमीटर से ज्यादा में मेट्रो ट्रैक का आधार तैयार

Sat, 11 Sep 2021 12:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Sep 2021 12:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कॉरिडोर - 1 (आईआईटी से नौबस्ता तक) में से आईआईटी से मोतीझील तक के प्राथमिकता वाले सेक्शन में नवंबर में मेट्रो के ट्रायल रन और जनवरी से यात्रियों को यह सुुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Metro is moving towards trial run
कानपुर में तैयार मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से ट्रायल रन की तरफ बढ़ रहा है। प्राथमिकता वाले कॉरिडोर में आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर लंबे सेक्शन में से साढ़े आठ किलोमीटर से ज्यादा में मेट्रो ट्रैक का आधार तैयार हो गया है। इस कॉरिडोर में 600 वां यू-गर्डर रखा गया।
विज्ञापन


अक्तूबर में ट्रेन के कोच आने और नवंबर में ट्रायल रन की तैयारी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कॉरिडोर - 1 (आईआईटी से नौबस्ता तक) में से आईआईटी से मोतीझील तक के प्राथमिकता वाले सेक्शन में नवंबर में मेट्रो के ट्रायल रन और जनवरी से यात्रियों को यह सुुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


दिसंबर में ही मेट्रो के संचालन की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार की रात में मेडिकल कालेज के पास 600 वें यू-गर्डर को स्थापित किया। इसके साथ ही आईआईटी से मेडिकल कालेज गेट तक मेट्रो ट्रैक के लिए ट्रैक के लिए कनेक्टिविटी पूरी हो गई है। प्राथमिकता वाले सेक्शन में अब सिर्फ 24 यू-गर्डर का कार्य बाकी है। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता वाले सेक्शन में सिविल कार्य पूरे होने को हैं। इसके साथ ही मेट्रो ट्रैक बिछाने, स्टेशनों, डिपो के तकनीकी कक्ष आदि भी तैयार किए जा रहे हैं। 

कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed