{"_id":"69c216fbb4463c07e7010c87","slug":"kanpur-metro-artwork-a-glimpse-of-heritage-to-be-seen-at-jhakarkati-and-transport-nagar-metro-station-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Metro Artwork: झकरकटी-ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर दिखेगी विरासत की झलक, UPMRC एमडी ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Metro Artwork: झकरकटी-ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर दिखेगी विरासत की झलक, UPMRC एमडी ने कही ये बात
Tue, 24 Mar 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:15 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर मेट्रो के झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशनों को श्री कृष्ण की लीलाओं और प्राकृतिक दृश्यों से सजाया जा रहा है। यूपीएमआरसी की इस पहल से यात्री सफर के दौरान शहर की कला और संस्कृति का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों में दिख रही कनपुरिया झलक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में यूपीएमआरसी आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक के मेट्रो स्टेशनों पर आकर्षक आर्टवर्क का कार्य करा रहा है। अब झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़े दृश्य देखने को मिलेंगे। योजना के तहत स्टेशनों की दीवारों पर श्रीकृष्ण के बाल रूप, नृत्य करते मयूर, पर्वत श्रृंखलाएं, फूलों के उद्यान जैसे चित्र उकेरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक के स्टेशनों पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, लाल इमली, एक जिला एक उत्पाद, गंगा आरती पर आधारित आर्टवर्क बनाया गया था। सेंट्रल स्टेशन पर रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ीं झांकियां और कानपुर की बोली के शब्द खासे लोकप्रिय हुए हैं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि बाहर से आने वाले यात्री भी कानपुर की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हो सकेंगे
विज्ञापन