फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Membership of Avnish and Manoj Yadav suspended from Press Club

Kanpur: अवनीश और मनोज यादव की प्रेस क्लब से सदस्यता निलंबित, उप समितियां भी तत्काल प्रभाव से भंग

Thu, 08 Aug 2024 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Aug 2024 11:35 PM IST
सार

Kanpur News: अवनीश और मनोज यादव को प्रेस क्लब से निलंबित कर दिया गया है। क्लब की आम सभा में सभी उप-समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Membership of Avnish and Manoj Yadav suspended from Press Club
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन पर कब्जे के प्रयास के आरोपी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और वर्तमान कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज यादव को क्लब से निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को क्लब की आम सभा में दोनों आरोपियों की सदस्यता निलंबित करने के अलावा तय किया गया कि प्रेस क्लब की सदस्यता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रेस क्लब की सभी उप-समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


सभा में तमाम सदस्यों ने कहा कि न सिर्फ प्रेस क्लब की गरिमा के विपरीत काम करने वालों पर कार्रवाई की जाए, बल्कि क्लब की सदस्यता के नियमों को भी सख्त करने की आवश्यकता है। तय किया गया कि तत्काल प्रभाव से प्रेस क्लब की सदस्यता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई ने कहा कि कमेटी 15 दिन में सदस्यता सूची में शामिल प्रत्येक सदस्य की जांच-पड़ताल के बाद कार्यकारिणी को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद दागियों और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सदस्यता हासिल करने वालों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही हाल में मुकदमे दर्ज हुए मुकदमों के आरोपियों की भी सदस्या पर कमेटी की रिपोर्ट के बाद निर्णय लिया जाएगा। क्लब के पदाधिकारियों का मानना है कि 300 से अधिक ऐसे लोग हैं जिनका पत्रकारिता से खास सरोकार ही नहीं है लेकिन वह क्लब के सदस्य बने हुए हैं। ऐसे लोगों का सत्यापन कर उन्हें बाहर किया जाए। तय हुआ कि सितंबर में नई सूची जारी की जाएगी। वहीं, महामंत्री शैलेश अवस्थी ने कहा कि किसी भी पत्रकार का बेवजह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में मोहित मिश्रा, कौस्तुभ शंकर मिश्रा, गगन पाठक, दीपक सिंह, सुनील साहू, अनंत शर्मा, अमित चौहान, वेद गुप्ता व अतुल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed