फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: member of cyber gang who duped a businessman of Rs 1.80 crore was arrested from Maharashtra

Kanpur: कारोबारी से 1.80 करोड़ ठगने वाला साइबर गिरोह का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 11:17 PM IST
सार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गिरोह का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: member of cyber gang who duped a businessman of Rs 1.80 crore was arrested from Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के एक कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह के एक सदस्य को कानपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नागपुर निवासी चंद्रशेखर नत्थूजी भुजाड़े के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी एफएमसीजी प्रोडक्ट का डिस्ट्रीब्यूटर है। जांच में पता चला है कि उसने साइबर ठगों को अपना करंट बैंक अकाउंट ठगी की रकम मंगवाने के एवज में चालीस प्रतिशत कमीशन पर दे रखा था।
विज्ञापन


ठग उसके बैंक खाते में रकम मंगाते और चालीस प्रतिशत रकम छोड़कर बाकी की अन्य बैंक खातों में या कैश निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 13 राज्यों में शिकायत दर्ज है। एसीपी क्राइम मोहसिन खान ने बताया कि कैंट के नवशील अपार्टमेंट निवासी कारोबारी विनोद कुमार से 18 अप्रैल से 24 मई के बीच साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट के जरिये शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। 20 जून को कारोबारी ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 

एसीपी ने बताया कि ठगों ने अपोलो लीमा एप के जरिए व्यापारी को ठगा। फेसबुक पर लिंक भेजकर पहले व्यापारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। फिर एप के माध्यम से निवेश के बाद रकम हड़प ली। कारोबारी को डाउनलोड एप के वॉलेट में मुनाफा दिखा लेकिन रकम नहीं निकाल सके तो साइबर ठगी का पता चला। जांच में पता चला कि पीड़ित की सारी रकम कॉसमोस कॉपरेटिव बैंक की नागपुर शाखा स्थित चंद्रशेखर नत्थूजी भुजाड़े के करंट एकाउंट में गई थी। उसके खाते से बाकी रकम जिन बैंक खातों में गई, उनकी तलाश व गोरखधंधे को चलाने वाले साइबर ठगों की तलाश में पुलिस टीमों को अहमदाबाद, पुणे व तेलगांना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed