फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mechanic brutally murdered inside auto charging center

Kanpur: ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की निर्मम हत्या, चारपाई पर मिला शव

Mon, 06 Jan 2025 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 12:33 PM IST
सार

Kanpur News: ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए।

विज्ञापन
Kanpur: Mechanic brutally murdered inside auto charging center
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू के रमईपुर में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की मार्केट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ई-चार्जिंग सेंटर खुलने पर उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। पास में ही खून से सनी लोहे की जंजीर, ईंट व दो ताले भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है। वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। रविशंकर ने बताया कि बिधनू निवासी उनका चालक नीरज यादव अक्सर उनकी बोलेरो कार में काम कराने के लिए जाजमऊ निवासी मैकेनिक मो. शहाब उर्फ सोनू (38) के पास ओरियारा गांव स्थित न्यू औतार मोटर्स ले जाता था। उसी के साथ रविवार शाम शहाब कार गैराज खोलने की बात करने मार्केट आया। रात में उसने चार्जिंग सेंटर पर ही रुकने की बात कही तो रवि ने अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रुकने वाले कुल्हौली निवासी विजय मौर्य को फोन कर रुकने के लिए मना कर दिया। रवि के अनुसार रात 10:30 बजे तक शहाब उनके संपर्क में था।
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार सुबह विजय जब ई-रिक्शा लेने के लिए स्टेशन पहुंचा तो शटर खोलते ही शहाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में खून के छीटे पड़े हुए थे। खून से सनी जंजीर, ताले व ईंट के अलावा तीन खाली देसी शराब के पौवे भी पड़े हुए थे। रविशंकर की सूचना पर एडीसीपी साउथ महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया कि छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चार्जिंग सेंटर से सामान चोरी
मार्केट मालिक रविशंकर ने बताया कि चार्जिंग सेंटर से काफी सामान भी गायब है। इसमें चार नए छत के पंखे, इन्वर्टर और बैटरी के साथ एक कामर्शियल गैस सिलिंडर शामिल हैं। पुलिस रंजिश के साथ-साथ चोरी या लूट के लिए हत्या के एंगल को भी खंगाल रही है।

 
विज्ञापन

मृतक का अपने परिवार से ज्यादा संपर्क नही था
छोटे भाई नायाब ने बताया कि शहाब अपने परिवार से ज्यादा संपर्क नही रखता था। परिवार में पिता फरीद, मां शाहीन बानो और चार भाइयों में शहाब दूसरे नंबर का था। दो वर्ष पहले बर्रा दो नई बस्ती का मकान बेचकर परिवार के सभी लोग जाजमऊ में रहने लगे थे। शहाब का पांच साल पहले पत्नी सोफिया से तलाक हो गया था। इसके बाद से शहाब शराब का लती हो गया था। उसका आठ वर्षीय बेटा यूनुस दादी शाहीन बानो के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed