फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor Pramila Pandey Gives Up Escort Vehicle Launches Fuel Conservation Drive in Response to PM Call

Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय ने छोड़ी अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी, PM के आह्वान पर ईंधन बचत की मुहिम, दिए ये निर्देश

Wed, 13 May 2026 03:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 03:50 PM IST
सार

Kanpur News: प्रधानमंत्री के आह्वान पर कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने अपना एस्कॉर्ट वाहन त्याग दिया है। उन्होंने नगर निगम कर्मियों को मेट्रो और बस का उपयोग करने तथा नागरिकों को ईंधन बचाने की अपील की है।

विज्ञापन
Kanpur Mayor Pramila Pandey Gives Up Escort Vehicle Launches Fuel Conservation Drive in Response to PM Call
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशहित में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बचत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का कानपुर में बड़ा असर देखने को मिला है। महापौर प्रमिला पांडेय ने प्रतीकात्मक और व्यावहारिक कदम उठाते हुए अपना सरकारी एस्कॉर्ट वाहन छोड़ दिया है। उन्होंने न केवल खुद इसे लागू किया, बल्कि नगर निगम के अधिकारियों और शहरवासियों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन

महापौर ने नगर आयुक्त को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि सरकारी और आउटसोर्सिंग पर चल रहे वाहनों का तत्काल परीक्षण किया जाए। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सरकारी वाहनों का प्रयोग करें। जहां भी मेट्रो, बस या टेम्पो की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन





नागरिकों से भावुक अपील
वहां अधिकारी और कर्मचारी अपने तैनाती स्थल तक आने-जाने के लिए इन्हीं सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें। महापौर प्रमिला पांडेय ने कानपुर के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे देशहित में पेट्रोल और डीजल की बचत करें। उन्होंने कहा कि ईंधन की छोटी सी बचत भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए बड़ा योगदान साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed