Kanpur: तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना, कहकर नवविवाहिता ने दी जान; पति से विवाद के बाद उठाया कदम, जांच शुरू
Kanpur News: कल्याणपुर में प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति से विवाद के बाद सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने पति को फोन कर खुश रहने की बात कही थी।
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि मूलरूप से सिकंदरा निवासी लक्ष्मी (26) मोहित कटियार के साथ प्रेम विवाह किया था। आठ मार्च को कल्याणपुर में किराए पर रहने आए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विवाद के बाद मोहित काम पर चले गए। करीब तीन घंटे बाद 10 बजे लक्ष्मी ने मोहित को फोन किया। कहा मैं जान देने जा रही हूं, तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पत्नी की बात सुनकर मोहित ने तुरंत पड़ोसी पूजा को फोन किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पड़ोसी महिला मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर लक्ष्मी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थानाप्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।