फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Maulana Rabe became the chairman of Muslim Personal Law Board for the sixth time

कानपुर: मौलाना राबे छठवीं बार बने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष, जानिए किसे मिला कौन सा पद

Sun, 21 Nov 2021 01:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Nov 2021 01:23 AM IST
सार

मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी महामंत्री और बोर्ड के उपाध्यक्ष के तौर पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे शिया बुद्धिजीवी डॉ. सैयद अली नकवी को चुना गया।

विज्ञापन
Kanpur: Maulana Rabe became the chairman of Muslim Personal Law Board for the sixth time
मौलाना राबे हसनी नदवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिवेशन के दूसरे सत्र में रात को चुनाव भी हुआ। इसमें मौलाना राबे हसनी नदवी लगातार छठवीं बार बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए। इसमें बिहार के मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी महामंत्री और बोर्ड के उपाध्यक्ष के तौर पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे शिया बुद्धिजीवी डॉ. सैयद अली नकवी को चुना गया।
विज्ञापन


इनके नामों की घोषणा रविवार को की जाएगी। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में साबिर अहमद, मोहम्मद यूसुफ अली, मुफ्ती मोहम्मद उबैदुल्लाह, मौलाना बिलाल हसन, ताहिर हकीम, फातिमा मुजफ्फर, अतिया और डॉ. निकहत परवीन को चुना गया। इन सभी का चुनाव आमसभा के सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed