फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Massive traffic jam at underpass, pregnant woman suffers in ambulance for 30 minutes

Kanpur: अंडरपास में भीषण जाम, फंसी एंबुलेंस में 30 मिनट तड़पी गर्भवती

Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Massive traffic jam at underpass, pregnant woman suffers in ambulance for 30 minutes
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में बुधवार को स्कूल की छुट्टी के समय कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण लोग अंडरपास की तरफ पहुंचे तो बाइक, चारपहिया, स्कूली बसों के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का आलम यह था कि एक अंडरपास से दूसरे अंडरपास तक वाहनों के आपस में उलझने से करीब 50 मिनट तक यातायात ठप हो गया। इस दौरान अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। उसमें सवार गर्भवती 30 मिनट तक तड़पती रही। स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने जूझबूझ से किसी तरह जाम खुलवा कर एंबुलेंस को रवाना कराया।

विज्ञापन


वाहनों के बीच फंसी सायरन बजाती एंबुलेंस का शोर भी जाम में बेजार हो गया। एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। आगे निकलने के चक्कर में वाहन एक दूसरे के आगे जाकर फंस गए। हर कोई एक दूसरे को पीछे वाहनों को बैक करने के लिए कहता रहा। किसी तरह एक घंटे बाद अपने आप ही धीरे-धीरे करके जाम खुल गया। व्यापारियों ने बताया कि अंडरपास के पास आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन

Kanpur: Massive traffic jam at underpass, pregnant woman suffers in ambulance for 30 minutes
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

इससे लोगों को भारी परेशानी होती है। स्कूली बच्चे भी इस जाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं। पुलिसकर्मी की मौजूदगी न होने की वजह से रोज ऐसे ही हालात रहते हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुल संकरा होने की वजह से अंडरपास के पास जाम लगता है। अंडरपास और महाराजपुर व सरसौल ब्रिज के पास स्कूल की छुट्टी के समय गार्ड तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed