{"_id":"63354275382d1423a355fd79","slug":"kanpur-massive-fire-breaks-out-at-maruti-suzuki-service-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्विस सेंटर के बेसमेंट में लगी आग: तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर में भरा धुआं, दमकल ने 14 बच्चों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस सेंटर के बेसमेंट में लगी आग: तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर में भरा धुआं, दमकल ने 14 बच्चों को बचाया
Thu, 29 Sep 2022 12:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:41 PM IST
सार
कानपुर के बर्रा आठ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने ग्लोबल कोचिंग सेंटर से धुआं उठता देखा। जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और कोचिंग में फंसे छात्रों को बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ग्लोबल एकेडमी कोचिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बर्रा आठ के सचान चौराहा स्थित मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे ग्लोबल कोचिंग सेंटर में धुआं भर गया। जिससे कोचिंग पढ़ रहे 29 छात्रों में अफरा-तफरी फैल गई। 15 छात्र किसी तहर बाहर आ गए। जबकि 14 छात्र धुआं ज्यादा होने के कारण अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर में आग की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आदि मौके पर पहुंचे। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर बिल्डिंग में फंसे 14 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग मालिक व कोचिंग संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बिल्डिंग को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची महापौर
- फोटो : अमर उजाला
नंगे पांव कोचिंग सेंटर पहुंची महापौर
सचान चौराहे के पास मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में आग लग गई। उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर ग्लोबल कोचिंग संचालित हो रही थी। जिस समय कोचिंग में आग लगी उस समय सेंटर के अंदर 14 छात्रों के फंसे होने की सूचना थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। इसी बीच महापौर प्रमिला पांडे भी सूचना पाकर नंगे पांव मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने करीब 1 घंटे तक मौके पर खड़े होकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक डिफेंस कोचिंग सेंटर में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी उसी दौरान बिल्डिंग के पीछे से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कोचिंग सेंटर की आग भयानक होने लगी। हादसे के वक्त इमारत की ऊपरी मंजिल पर पढ़ रहे छात्र-छात्राएं वहीं पर फंस गए। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों से किसी तरह फंसे हुए सभी बच्चों को बाहर निकाला। महापौर ने बताया कि आग भयानक लगी थी लेकिन भगवान का शुक्र है सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।