कानपुर में कुमार विश्वास: अपने-अपने राम के माध्यम से दिया त्याग का संदेश, कहा- रामकथा जीवन की आध्यात्मिक ऊर्जा
Kanpur News: नवाबगंज में अपने-अपने राम कथा के दौरान कुमार विश्वास ने रामकथा को जीवन की आध्यात्मिक ऊर्जा बताया। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्वच्छता और संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज के सीएसए में आयोजित अपने-अपने रामकथा के माध्यम से रामकथा व सांस्कृतिक संकल्प समारोह में भक्तों ने देश, समाज और संस्कृति की रक्षा और मानवीय मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान के चरणों में वंदन और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।
कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि रामकथा केवल आस्था से जुड़ी परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि भारत की गंगा–जमुनी सांस्कृतिक धारा सदियों से भाईचारे, सहिष्णुता और एकता का संदेश देती आई है। लव–कुश की कथा को प्रेरणास्रोत बताते हुए वक्ताओं ने त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की बात कही।
मानवीय मूल्यों और गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का भी संकल्प दिलाया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का वचन दिया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारों और संस्कृति के संवर्धन से ही समाज मजबूत और सामर्थ्यवान बनता है।