{"_id":"612c61d057663a6faa42f7e2","slug":"kanpur-market-buzzing-on-janmashtami-turnover-of-five-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जन्माष्टमी पर बाजार गुलजार, पांच करोड़ का कारोबार, कान्हा की मूर्ति और सजावटी सामान की रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जन्माष्टमी पर बाजार गुलजार, पांच करोड़ का कारोबार, कान्हा की मूर्ति और सजावटी सामान की रही मांग
Mon, 30 Aug 2021 10:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में जन्माष्टमी पर रविवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने कान्हा की मूर्ति, वस्त्र, मुकुट और सजावटी सामान खरीदा। दो दिन में पांच करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। किराना की दुकानों पर मेवा की भी अच्छी मांग दिखी।
गोविंद नगर, चावला मार्केट, शिवाला, पीरोड-सीसामऊ, किदवई नगर, लाल बंगला, जूही हमीरपुर रोड, गुमटी नंबर पांच में रविवार को बाजारें गुलजार रहीं। मिट्टी के बने लड्डू गोपाल के अलावा पीतल, चांदी और सोने की मूर्तियां भी लोगों ने खरीदीं। इसी तरह लकड़ी, चांदी के बने पालने भी खरीदे।
सजावट का सामान जैसे कागज की रंग-बिरंगी लड़ी, झालरें, प्लास्टिक की घंटी, अबरी पेपर की भी खूब डिमांड रही। कृष्ण जन्म, कंस वध आदि मिट्टी की बनी झांकियाें की भी खरीदारी हुई। गुमटी नंबर 5 के दुकानदार रामप्रकाश ने बताया कि लोगों में पर्व को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन
घरों में झांकियां सजाने वाले सामान, मुकुट, कन्हैया, वस्त्र की खूब बिक्री हुई। इनकी कीमत 150 से लेकर 800-900 रुपये तक रही। अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि चांदी के झूलों की अच्छी मांग रही। 250 ग्राम भार वाला चांदी का झूला 17500 रुपये में बिका। वहीं, किराना के फुटकर व्यापारी आशीष दुबे ने बताया कि गरी, मखाना, किशमिश, चिराैंजी और छुहारा की भी खूब बिक्री हुई।