Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mandhana railway crossing gate broken after being hit by a pickup vehicle

कानपुर: पिकअप की टक्कर से मंधना रेलवे क्रॉसिंग का गेट टूटा, कॉशन गेट लगाकर निकाली जा रहीं हैं ट्रेनें

Sat, 21 Nov 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: मंधना रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे पिकअप की टक्कर से रेलवे गेट टूट गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू रखने के लिए अस्थायी कॉशन गेट लगाया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Mandhana railway crossing gate broken after being hit by a pickup vehicle
पिकअप की टक्कर से मंधना रेलवे क्रॉसिंग का गेट टूटा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मंधना रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से रेलवे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को रुकवा लिया और स्थिति को संभाला। रेलवे क्रॉसिंग का गेट टूटने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई।

विज्ञापन



विज्ञापन



इसे देखते हुए एहतियातन अस्थायी कॉशन गेट लगाया गया। वहीं, ट्रेनों को धीमी गति व सावधानीपूर्वक क्रॉसिंग से गुजारा जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन दोनों बने रहें। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने क्रॉसिंग पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे के मुताबिक क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत का कार्य पूरा होने तक ट्रेनों को कॉशन के साथ ही निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed