{"_id":"6ac4a74e6d1bda71ee006727","slug":"kanpur-man-went-missing-after-a-dispute-with-his-wife-body-found-hanging-from-a-temple-pillar-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद लापता हुआ युवक, मंदिर के पिलर से लटका मिला शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद लापता हुआ युवक, मंदिर के पिलर से लटका मिला शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 06 Oct 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:22 PM IST
सार
Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में शराब की लत और पत्नी से हुए विवाद के बाद रविवार से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर मंदिर के पिलर से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और जांच करती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में पत्नी से विवाद के बाद रविवार सुबह घर से निकले दिलीप (40) का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर मंदिर के पिलर से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवगंज निवासी दिलीप पुत्र सुरजन लाल कुशवाहा पहले ट्रक चालक था। करीब पांच महीने पहले ट्रक चलाना छोड़कर उसने कानपुर की एक हैंडलूम दुकान में नौकरी शुरू की थी। परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे सुमित व कृष्णा और बेटी शुभी हैं। परिजनों के मुताबिक दिलीप को शराब पीने की लत थी। नशे को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह भी पत्नी से इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद दिलीप मोबाइल घर पर छोड़कर बिना बताए निकल गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर पिलर से दिलीप का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।