फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Man removes shoe to beat shopkeeper claims to be a lawyer and behaves rudely with the police

कानपुर: दुकानदार को पीटने के लिए उतारा जूता, अधिवक्ता बता पुलिस से भी अभद्रता, आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई

Thu, 24 Sep 2026 11:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित पीएसी मोड़ पर बुधवार देर रात नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर पान दुकानदार से गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी युवक ने खुद को अधिवक्ता बताकर पुलिस को अर्दब में लेने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Kanpur Man removes shoe to beat shopkeeper claims to be a lawyer and behaves rudely with the police
पुलिस से बहस करता युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पीएसी मोड में बुधवार देर रात नशे में धुत दो युवकों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर पान दुकानदार से गाली-गलौज की। विरोध करने पीड़ित को मारने के लिए जूता उतार लिया। चौराहे में मौजूद पुलिसकर्मियों के आने पर एक युवक ने खुद को अधिवक्ता बताकर अर्दब में लेने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस जीप में भरकर युवक को चकेरी थाने ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चकेरी के गंगागंज बस्ती निवासी शुभम कुमार पीएसी मोड पर ठेले पर पान की दुकान लगाते है। बुधवार देर रात नशे में धुत एक बाइक में सवार दो युवक आए।

विज्ञापन





एक आरोपी ने खुद को अधिवक्ता बताया
एक ने सिगरेट मांगी, शुभम ने जब पैसे मांगे। दोनों लोग गाली-गलौज करने लगे। एक युवक ने मारने के लिए जूता उतार लिया। इधर, चौराहे में मौजूद पुलिसकर्मी आए। इस दौरान एक आरोपी ने खुद को अधिवक्ता बताया और पुलिसकर्मी से अभद्रता की। उसने कानपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करने की बात कहकर पुलिस को अर्दब में लेने का प्रयास किया।

विज्ञापन

मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई
साथ ही, खुद को जीप में बैठाने और मेडिकल कराने की बात कही। फिर पुलिस एक आरोपी को जीप में भरकर थाने ले गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दहेली सुजानपुर निवासी आरोपी नितेश सिंह के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। उसके मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

कई युवक थे मौजूद, पुलिस को देखकर भागे
घटना के बाद जब पुलिसकर्मी एक युवक को जीप में भरकर थाने ले जाने लगे। इस दौरान उसने साथी विकास का नाम लिया। इधर, साथ में मौजूद अन्य युवक पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed