{"_id":"69e5e56a02504c3b9e08c8bd","slug":"kanpur-man-commits-suicide-following-dispute-with-wife-family-plunged-into-grief-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 20 Apr 2026 02:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने रविवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनपुर निवासी अजय दिवाकर के परिवार में पत्नी लाली बेटा कन्हैया, नंदू और बेटी टुकटुक है। अजय के छोटे भाई विजय ने बताया कि भाई शराब का लती था। भाई का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद भाई ने कमरे में जाकर दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पत्नी ने फंदे पर शव लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन