फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur  location of all three PRVs was where businessman had said he was robbed confirmed by ADCP South

खाकी पर दाग: व्यापारी ने जहां बताई थी लूट, वहीं तीनों पीआरवी की लोकेशन, एडीसीपी साउथ की जांच में हुई पुष्टि

Mon, 14 Jul 2025 06:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 14 Jul 2025 06:26 AM IST
सार

Kanpur News: एडीसीपी की जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि चकेरी और हनुमंत विहार की पीआरवी ने बिना किसी घटना के अपना एरिया छोड़ा, जो कि गलत है। इस मामले में पिकअप में 14 पशु लदे होने पर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur  location of all three PRVs was where businessman had said he was robbed confirmed by ADCP South
कानपुर पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा में पशु व्यापारी से तीन पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने वारदात को अंजाम दिया था। तीनों पीआरवी अपनी लोकेशन छोड़कर बिना किसी घटना के बर्रा पहुंचीं थीं। इस बात की पुष्टि एडीसीपी योगेश कुमार की जांच के दौरान हुई है। तीन पीआरवी में से एक चकेरी और दो हनुमंत विहार थाने की हैं। इनमें हेड कांस्टेबल अतुल सचान और हरिओम सिंह की पहचान पशु व्यापारी ने भी कर ली है।

विज्ञापन

बर्रा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पशुओं को लादकर सरसौल से अलीगढ़ ले जा रहे पशु व्यापारी अलीगढ़ निवासी मोहम्मद उजैर और चालक लक्ष्मण ने पीआरवी के सिपाहियों पर मारपीट कर दस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था। उसके मुताबिक हाईवे पर जाते समय पीछे से आईं तीन पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका था। उन लोगों ने पशुओं को लाद कर ले जाने के बदले उनसे रुपयों की मांग की।

विज्ञापन

सबसे पहले चकेरी की पीआरवी पहुंची थी
उन सभी पुलिस कर्मियों को प्रति व्यक्ति पांच सौ के हिसाब से देने होंगे। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो पीटा और जेब में 10 हजार रुपये निकाल लिए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पशु व्यापारी की शिकायत पर बर्रा पुलिस पहुंची और उनका मेडिकल कराया। पीआरवी प्रभारी से पता चला कि पशु व्यापारी की गाड़ी के पास सबसे पहले चकेरी की पीआरवी पहुंची थी।

विज्ञापन

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद हनुमंत थाना की दो और पीआरवी पहुंचीं थीं। इन लोगों ने व्यापारी से रुपये लूटे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि चकेरी और हनुमंत विहार की पीआरवी बिना किसी घटना को अपना एरिया छोड़ा। जो कि गलत है। इस मामले में पिकअप में 14 पशु लदे होने पर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

हाईवे पर चलता है वसूली का खेल

  • रामादेवी चौराहा से लेकर महाराजपुर हाईवे पर वसूली का खेल चलता है। पूर्व में पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों के वसूली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन पर कार्रवाई भी हुई है।
  • दो नवंबर 2023: चकेरी और महाराजपुर क्षेत्र में हाईवे पर मवेशी लदे ट्रकों और पिकअप चालकों से वसूली करने में तत्कालीन एडीसीपी पूर्वी लखन सिंह यादव ने 52 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था।
  • मार्च 2024: नौबस्ता थानाक्षेत्र में पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुफ्त नारियल देने से इन्कार करने पर दुकानदार को पीटा था। उसने अधिकारियों से शिकायत की धमकी दी तो उसे थाने में बने आवास पर ले गए और मारपीट कर वीडियो बनाया, जिसमें वसूली न करने की बात जबरन कहलाई।
  • 19 दिसंबर 2024: बिठूर की महिला ने पीआरवी सिपाही विकास, सुधाकर, निखिल कुमार, चालक राजेश सिंह पर घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • 11 अक्तूबर 2023: चकेरी हाईवे पर वसूली करने पर पीआरवी में तैनात एसआई सुभाष सिंह और हेड कांस्टेबल आनंद कुमार को तत्कालीन डीसीपी हेडक्वार्टर ने निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed