फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lekhpal Sangh boycotted Samadhan Diwas in Narwal staged a sit in protest against the attack

Kanpur: नरवल में लेखपाल संघ का समाधान दिवस बहिष्कार, हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया ये आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:31 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील में लेखपाल संघ ने फैजुल्लापुर गांव के एक लेखपाल पर हुए हमले के विरोध में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। वे आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Lekhpal Sangh boycotted Samadhan Diwas in Narwal staged a sit in protest against the attack
नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शनिवार को नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें लेखपाल संघ उप शाखा नरवल ने पूरे कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बहिष्कार घटना के विरोध में था, जिसमें फैजुल्लापुर गांव के लेखपाल वेद प्रकाश पर अवैध कब्जेदारों ने मारपीट की और अभिलेख नक्शा लूट लिया था। पुलिस ने शिकायत पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

इसे आरोपियों को बचाने का प्रयास माना जा रहा है। लेखपाल का कहना है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसी के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर होनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन

Kanpur Lekhpal Sangh boycotted Samadhan Diwas in Narwal staged a sit in protest against the attack
विरोध प्रदर्शन करता लेखपाल संघ - फोटो : amar ujala

कार्य का बहिष्कार जारी रखेगा संघ
लेखपालों ने धरना प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं होता। लेखपाल संघ पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के संरक्षण से लोगों के हौसले बढ़ेंगे और ऐसी घटनाएं दोहराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed