फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lawyer reached the counting place, uproar

कानपुर: मतगणना स्थल पर पहुंचा वकील, पांच पुलिसकर्मी फंसे, अधिवक्ता पर शांतिभंग की कार्रवाई, जांच शुरू

Wed, 09 Mar 2022 09:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Mar 2022 09:46 AM IST
सार

कानपुर में मतगणना स्थल पर एक अधिवक्ता के अंदर पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने अधिवक्ता को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Kanpur: Lawyer reached the counting place, uproar
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मतगणना स्थल पर मंगलवार की शाम एक अधिवक्ता भीतर तक पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। फिलहाल ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है कि वह गड़बड़ी करने आया हो।
विज्ञापन


अधिवक्ता का दावा है कि वह सपाइयों के साथ वहां आया था। बैरिकेडिंग पार कर भीतर चला गया। इसमें पांच पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। उन पर कार्रवाई तय है। मंगलवार शाम जब मतगणना स्थल पर सपाई जुटे थे, उसी दौरान एक शख्स भीतर दाखिल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसका नाम अरविंद कुरील है और वह चकेरी के शिवकटरा का रहने वाला है। पेशे से अधिवक्ता है। इसे लेकर भी सपाइयों ने सवाल खड़े गए। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि जांच में स्पष्ट साफ हुआ है कि बैरिकेडिंग के पास थोड़ी जगह खाली थी, वहां से अरविंद भीतर दाखिल हो गया था। उस पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई। अभी तक की जांच में किसी तरह की गड़बड़ी करने की मंशा उसकी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी को सौंपी जांच, सुरक्षा बढ़ाई
जहां से अरविंद मतगणना स्थल पर दाखिल हुआ था, वहां चार से पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। इन सभी के खिलाफ जांच शुरू हुई है। जांच एसीपी गोविंदनगर को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर मतगणना स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भीतर फोर्स की तैनाती पहले से दोगुना की जाएगी। मंगलवार शाम से ही एक एसीपी रैंक के अफसर को वहां का प्रभारी बनाकर ड्यूटी लगा दी गई है। मतगणना होने तक वह वहां तैनात रहेंगे।

भीतर दाखिल होने वाले शख्स पर कार्रवाई की गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। - विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed