{"_id":"6921fc5fc5a4ed01390ca4da","slug":"kanpur-lawyer-duped-of-rs-1-lakh-in-the-name-of-pole-shifting-report-filed-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पोल शिफ्टिंग के नाम पर अधिवक्ता से ठगे एक लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पोल शिफ्टिंग के नाम पर अधिवक्ता से ठगे एक लाख, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बिठूर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में रहने वाले अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बिजली के पोल शिफ्टिंग का काम करा रहे ठेकेदार मुन्ना शर्मा और ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि मोनू चौरसिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पोल शिफ्टिंग के नाम पर उन दोनों ने उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। अधिवक्ता ने बताया कोठारी चौराहे पर उनका प्रतिष्ठान और भोजनालय है। ठीक सामने बिजली का पोल है। इसी पोल को हटवाने के नाम पर अक्तूबर 2023 में दोनों आरोपियों ने एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद भी पोल शिफ्टिंग नहीं करवाई। रुपये वापस मांगने पर धमकाया। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन