फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Land seized with advocate demanded 50 lakhs in the name of vacating it report on 17

Kanpur: अधिवक्ता संग कब्जाई जमीन, खाली करने के नाम पर मांगे 50 लाख, 17 पर रिपोर्ट…जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Oct 2025 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:47 AM IST
सार

Kanpur News: परसौली गांव में 30 साल पहले खरीदी गई जमीन पर विक्रेता के परिजनों और एक वकील ने अवैध कब्जा कर लिया और 50 लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर डीसीपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Land seized with advocate demanded 50 lakhs in the name of vacating it report on 17
जमीन पर अवैध कब्जा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के परसौली गांव में 30 वर्ष पहले जमीन बेचने वाले किसान के परिजनों ने अधिवक्ता के साथ मिलकर उस पर कब्जा कर लिया। कब्जा छोड़ने के नाम पर 50 लाख रुपये या एक बीघा जमीन की रंगदारी मांगी। डीसीपी के आदेश पर ऑपरेशन महाकाल के तहत पुलिस ने सात नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

नौबस्ता लालपुर निवासी प्रताप सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि 30 साल पहले उन्होंने छोटे भाइयों इकबाल, बृजपाल और पारिवारिक ज्ञानेंद्र के साथ मिलकर परसौली गांव निवासी भिखाना से आराजी संख्या 154 की छह बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें भिखाना के दो बेटों गयाप्रसाद, छोटेलाल ने दाखिल खारिज में सहमति दर्ज कराई थी। तीसरा बेटा हरिशंकर बीमार होने के चलते न्यायालय नहीं पहुंच सका था।

विज्ञापन

एंगल और तार तोड़कर कर लिया कब्जा
न्यायालय के आदेश पर 30 वर्ष पहले सरकारी भूलेख में पूरी जमीन पर तीनों भाइयों का नाम दर्ज होकर कब्जा हो गया था। वर्तमान में जमीन की कीमत बढ़ने पर पांच सितंबर को छोटेलाल के परिजनों में पत्नी राजेश्वरी, बेटे राजेश, कमलेश, बेटी सुमन, दामाद कौशलेश और किदवईनगर निवासी वकील आशुतोष शुक्ला उर्फ टीनू ने 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जमीन के चारों ओर लगे एंगल और तार तोड़कर कब्जा कर लिया।

आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी पर मौके पर पहुंचे पीड़ित तीनों भाइयों ने विरोध किया। इस पर वकील ने सभी आरोपियों के साथ एक बीघा जमीन या 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित तीनों भाइयों ने मंगलवार को डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी से न्याय की गुहार लगाई। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed