फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Land Conservation Officer's Loco Pilot Brother Crushed by Dumper, Dies

Kanpur: ओवरलोड ट्रकों से क्षतिग्रस्त हाईवे पर गिरे बाइक सवार लोकोपायलट को डंपर ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

Sun, 02 Nov 2025 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 06:42 PM IST
सार

Kanpur News: डंपर से कुचलकर भूमि सरंक्षण अधिकारी के लोको पायलट भाई की मौत हो गई। वह शनिवार तड़के तीन बजे ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Kanpur: Land Conservation Officer's Loco Pilot Brother Crushed by Dumper, Dies
मृतक प्रेम नारायण वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर हंसपुरम सब्जी मंडी के पास ओवरलोड ट्रकों से क्षतिग्रस्त सड़क पर गिरे बाइक सवार लोकोपायलट को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में एनएचएआई की लापरवाही से लोकोपायलट की जान चली गई। वह सेंट्रल स्टेशन डयूटी पर जा रहे थे। उनके बड़े भाई कानपुर देहात के भूमि संरक्षण अधिकारी हैं। आठ दिन बाद लोको पायलट का जन्मदिन था।
विज्ञापन


नौबस्ता के आवास-विकास, हंसपुरम निवासी प्रेमनारायण वर्मा (50) कानपुर सेंट्रल स्टेशन में लोको पायलट थे। परिवार में पत्नी भारती, बेटा प्रतीक और बेटी प्रभांसी हैं। कानपुर देहात में तैनात बड़े भाई देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से प्रेमनारायण सेंट्रल स्टेशन पर ही तैनात थे। शनिवार रात 3:30 बजे ड्यूटी का समय होने पर वह तड़के करीब तीन बजे घर से सेंट्रल स्टेशन जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हमीरपुर-नौबस्ता हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने भारी ओवरलोड ट्रकों और डंपरों के टायरों से नालियां सी बन गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Land Conservation Officer's Loco Pilot Brother Crushed by Dumper, Dies
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसी कारण सड़क पर लोकोपायलट की बाइक फिसल गई। प्रेमनारायण सड़क पर जा गिरे तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने उनके सिर पर पहिया चढ़ा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जेब से मिले आईकार्ड से उनकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी गई। साथी की मौत की सूचना मिलते ही रेलवेकर्मी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि जन्मदिन को लेकर वह काफी उत्साहित थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed