फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lakhs of were cheated with girls, one arrested

कानपुर: शादी-ब्याह कराने वाली वेबसाइट पर सेंधमारी, युवतियों से लाखों ठगे, एक शातिर गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jan 2022 07:12 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार गिरोह में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। एक महिला भी गिरोह में शामिल है, जो खुद को कस्टम विभाग का बताती है। गिरफ्तार किए गए शातिर का काम खाते खुलवाना और उसमें आए रुपयों का बंटवारा करना था। 

विज्ञापन
Kanpur: Lakhs of were cheated with girls, one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर ठगों ने शादी-ब्याह कराने वाली वेबसाइट पर भी सेंधमारी कर दी है। साइट पर फर्जी आईडी बनाकर युवतियों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने सोमवार को खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरोह के लोग युवतियों से नजदीकी बढ़ाते और किसी न किसी बहाने उनसे रुपये ऐंठ लेते। पकड़े गए शातिर की 50 से अधिक फर्जी आईडी साइट पर बनी हैं। फर्जी आईडी पर खुलवाए गए 10 खातों में 50 लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन


चार खातों को फ्रीज करा दिया गया है। इनमें चार लाख रुपये जमा हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। नवाबगंज में रहने वाली फार्मासिस्ट ने छह अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसने एक मेट्रोमोनियल साइट पर प्रोफाइल बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उनके पास डॉ. प्रशांत मणि नाम से रिक्वेस्ट आई। उसने खुद को अमेरिका के न्यूयार्क में डॉक्टर बताया। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने जल्द भारत आकर शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिनों बाद उसने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी।
 

बताया कि उसके पास डॉलर, गहने अधिक हैं। इनको छुड़ाने के नाम पर 60 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद खुद को कस्टम विभाग का बताकर एक महिला ने भी डॉक्टर को छोड़ने के नाम पर 65 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामला क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया गया। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि टीम ने बैंक खाते और मोबाइल नंबर की मदद से नवाबगंज क्षेत्र से शातिर को पकड़ लिया। उसकी पहचान बरेली निवासी मो. साजिद के रूप में हुई। जांच में पता चला कि साजिद ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों की युवतियों से ठगी की है। गिरोह में राजस्थान, नाइजीरिया समेत अन्य शहरों के लोग शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed