फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborer hangs himself after wife goes to her parents' home

Auraiya: पत्नी मायके चली गई तो मजदूर फंदे पर लटका, नौ साल पहले हुई थी शादी

Tue, 14 Oct 2025 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 06:25 PM IST
सार

मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को फंदे से उतारा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Laborer hangs himself after wife goes to her parents' home
घटना के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव नगला नया में एक मजदूर का शव पानी की टंकी के पास पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार दो अक्तूबर को उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इससे वो परेशान था। थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी 28 वर्षीय मजदूर अश्वनी शाक्य की शादी वर्ष 2016 में बेला के गांव धिपारा निवासी रश्मि के साथ हुई थी। उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के लोगों ने पानी की टंकी के पास उसका शव नीम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया गया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी दो अक्तूबर को अपने मायके चली गई थी। बाद में वह घर नहीं पहुंची। करवाचौथ के बाद अश्वनी परेशान रहने लगा। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी के जाने की थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी। पत्नी मायके से कहीं चली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed