फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Laborer fell from chimney of Panki power plant under construction, died

Kanpur: निर्माणाधीन पनकी पावर प्लांट में 270 फीट ऊंची चिमनी से गिरकर मजदूर की मौत

Wed, 19 Jul 2023 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में निर्माणाधीन पावर प्लांट में 270 फीट ऊंची चिमनी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Laborer fell from chimney of Panki power plant under construction, died
मृतक का आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी स्थित निर्माणाधीन पाॅवर प्लांट में बुधवार दोपहर काम कर रहा एक मजदूर 270 फीट ऊंची चिमनी (बॉयलर) से नीचे आ गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काम ठप कर दिया। आरोप है कि संस्था ने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं मुहैया कराए हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से कौशांबी के मोहब्बतपुर निवासी अफसर अली (42) पिछले चार साल से पनकी पाॅवर हाउस में काम कर रहा था। हाईटेक इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा यहां चिमनी बनाने का काम चल रहा है। अफसर अली कंपनी में खलासी था। मंगलवार दोपहर को वह साथी कर्मचारियों के साथ चिमनी पर चढ़ा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से फिसल गया। सेफ्टी बेल्ट कमजोर होने के चलते टूट गई और वह नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

 

हादसे से नाराज मजदूरों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

13 लाख रुपये आर्थिक सहायता का आश्वासन
कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी मंटू सिंह ने मृतक के परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। हालांकि साथी मजदूर रमाकांत व अन्य 50 लाख के मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन

लग होता जाल तो बच जाती जान
साथी कर्मचारी रमाकांत ने पुलिस को बताया कि चिमनी में हर 10 फीट पर जाल बांधा जाता है। दो सप्ताह पहले जाल फट गया था। इसके बाद संस्था ने जाल नहीं लगवाया। इसके अलावा सेफ्टी बेल्ट भी पुरानी व कमजोर थी। वहीं स्थानीय लोगोें का कहना था कि मजूदर ने सुरक्षा बेल्ट तो लगा रखी थी, लेकिन रस्सी नहीं बांधी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed