फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur KSS Inter School Table Tennis Tournament Thrilling semi final matches witnessed winners honored

Kanpur: केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता, सेमीफाइनल में दिखा रोमांचक मुकाबला, विजेताओं को मिला सम्मान

Sat, 18 Jul 2026 03:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Jul 2026 03:29 PM IST
सार

Kanpur News: सीएचएस गुरुकुलम में चल रही केएसएस अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो रहा है। दूसरे दिन बालक वर्ग के सेमीफाइनल और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।  विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Kanpur KSS Inter School Table Tennis Tournament Thrilling semi final matches witnessed winners honored
केएसएस अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केएसएस अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सीएचएस गुरुकुलम में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में दून इंटरनेशनल स्कूल के रिहान का मुकाबला डीपीएस बर्रा के सात्विक से हुआ, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, अन्य कोर्ट पर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन



विज्ञापन



यहां खिताब के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी ने मुकाबलों का रोमांच और बढ़ा दिया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed