हैवानियत: कुकर्म के बाद की मासूम की हत्या, दांतों से काटा, गला दबाया, मौत से पहले दी असहनीय यातनाएं
कानपुर के नर्वल में हुई नौ साल के बच्चे की नृशंस हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला। दरिंदों ने असहनीय यातनाएं देने के बाद सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नर्वल में हुई नौ साल के बच्चे की हत्या के मामले में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बच्चे की बाईं आंख में ठोंकी गई कील भी निकाली।
उधर पुलिस आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं लेकिन उनके संबंध में कुछ सुराग जरूर हाथ लगे हैं। पुलिस ने अब केस में अप्राकृतिक यौन शोषण व पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है।
नर्वल थाना क्षेत्र के एक गांव का बच्चा सोमवार दोपहर लापता हो गया था। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में नग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम में सिर पर वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर इस तरह का कोई आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि हत्यारे हथियार अपने साथ ले गए होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। इसके बाद उसे दफना दिया गया।
कुकर्म कर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, गला भी दबाया
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। कुछ दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट (गुदा द्वार) में डंडा भी डाला। इसके बाद आंखों में कील ठोंकी। सिगरेट से शरीर भी दागा। भारी हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और उसको मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट में यह भी पता चला कि हत्यारों ने गला भी दबाया।
अभी तक की जांच में एक बात लगभग स्पष्ट हो गई कि वारदात में पीड़ित परिवार का परिचित ही शामिल है। इस संबंध में पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। गांव के दो युवक रडार पर हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि कुछ लोगों पर बेंजाडीन टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है। कई और पर टेस्ट होना बाकी है।
"वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध नंबर भी निकाले गए हैं, जिनकी लोकेशन व अन्य डिटेल पता की जा रही है।"- अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर