Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Racket Deals Struck Based on Financial Status CCTV Switched Off and Staff Sent Home

Kanpur Kidney Racket: हैसियत देख होता था सौदा, देर रात में CCTV बंद कर स्टाफ की छुट्टी, फिर बदलते थे गुर्दे

Wed, 01 Apr 2026 07:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 07:08 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड शिवम और मेरठ का डॉ. अफजाल डायलिसिस सेंटरों से रईस मरीजों की तलाश करते थे। आहूजा हॉस्पिटल में आधी रात को सीसीटीवी बंद कर और स्टाफ को हटाकर अवैध सर्जरी की जाती थी।

विज्ञापन
Kanpur Kidney Racket Deals Struck Based on Financial Status CCTV Switched Off and Staff Sent Home
किडनी कांड के मरीज पारुल और आयुष चौधरी को देखते डॉक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मसवानपुर चौराहा स्थित आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट देर रात या सुबह के तीन से चार बजे के बीच होता था। यह वह समय था जब अधिकतर मरीज व तीमारदार नींद में होते थे। सर्जरी के बाद किडनी रोगी व डोनर को शिफ्ट करना आसान रहता था। किडनी प्रत्यारोपण वाले दिन पूरे स्टाफ को छुट्टी दे दी जाती थी।

विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस और सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों को जांच में मिली है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए देर रात का समय निर्धारित किया जाता था। इस दौरान सभी स्टाफ की छुट्टी कर दी जाती थी। केवल मेरठ और नोएडा के डॉक्टरों व पैरामेडिकल टीम रहती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए जाते थे
इसके बाद अनधिकृत तरीके से अंग प्रत्यारोपण का खेल चलता था। सर्जरी के बाद किडनी रोगी और डोनर को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता था। इस बीच अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए जाते थे। पुलिस और सीएमओ कार्यालय की टीम को आरोपियों की वीडियो फुटेज नहीं मिली है।

विज्ञापन

एंबुलेंस व मरीज को शिफ्ट कराने की फुटेज मिले
आहूजा हॉस्पिटल, मेडलाइफ और प्रिया नर्सिंगहोम में भी फुटेज नहीं मिले हैं। हालांकि आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों ने एंबुलेंस व मरीज को शिफ्ट कराने की फुटेज मिले हैं। पुलिस ने साक्ष्य बरामद किए हैं। हालांकि, अस्पताल के रिकार्ड में भी किसी तरह की सर्जरी का ब्योरा नहीं मिला है।

विज्ञापन

अनाधिकृत पैरामेडिकल स्टाफ कर रहा था इलाज
सीएमओ की जांच में सामने आया है कि मेडलाइफ और प्रिया नर्सिंगहोम में अनाधिकृत पैरामेडिकल स्टाफ इलाज कर रहा था। उनको सादे कागज में सिर्फ पांच दिन दवाएं, इंजेक्शन, ग्लूकोज आदि की डिटेल लिखी गई थी। यह प्रक्रिया अन्य गुर्द रोगियों और डोनर में अपनाई जाती थी। अगर कोई भी केस बिगड़ता तो सिर्फ लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में रेफर कर दिया जाता था।

डायलिसिस कराने वाले मरीजों की पता करते थे हैसियत
कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट से जुड़े आरोपी हमेशा उन लोगों की तलाश करते जिन्हें या तो रुपयों की सख्त हो या फिर किडनी की। रुपये के जरूरतमंदों की जानकारी के लिए नौकरी पेशा लोग या छात्रों को निशाना बनाया जाता। वहीं, किडनी किसकी खराब है और कितनी खराब है इसके बारे में उन अस्पतालों से जानकारी जुटाई जाती।

मेरठ के डॉ. अफजाल की पुलिस कर रही तलाश
जहां लोग डायलिसिस कराने जाते हैं वहीं से मरीजों का पता लेकर आरोपी उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाते थे। उनकी हैसियत देखकर उनसे किडनी के लिए संपर्क करते थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पूरा सिंडिकेट ऑर्गनाइज तरीके से काम करता था। मेरठ का रहने वाला डॉ. अफजल डायलिसिस करने वाले अस्पतालों से संपर्क रखता था।

आठ साल से डायलिसिस करने वाली पारुल से तय किया था सौदा
वहां से मरीजों की जानकारी लेकर उनसे किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए संपर्क करता था। इसके बाद आरोपी टेलीग्राम पर बने ग्रुप में मरीज की जानकारी साझा कर किडनी की डिमांड करते थे। इसी डॉक्टर अफजाल ने मेरठ के बड़े स्कूल संचालक की पत्नी पारुल तोमर से संपर्क किया था। पारुल की दोनों किडनी खराब हैं। उसका ब्लड ग्रुप बी-पॉजिटिव है।

मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आ रहा है शिवम
वह बीते आठ वर्षों से नियमित डायलिसिस करा रही हैं। ऐसे में किडनी मिलने की उम्मीद पर वह ट्रांसप्लांट के लिए राजी हो गई थीं। शिवम अब तक मास्टर माइंड की भूमिका में नजर आ रहा है। वहीं, ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. रोहित से संपर्क करता था। डॉ. रोहित नोएडा और लखनऊ से अपनी टीम लेकर शहर आते थे जिनमें एनेस्थीसिया देने वाले डॉक्टर, सर्जन आदि शामिल रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed