{"_id":"629cc89f9c721b17345295fa","slug":"kanpur-kidney-failure-of-15-patients-two-deaths-due-to-diarrhea","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू लगने से 15 रोगियों के गुर्दे फेल, डायरिया से दो मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू लगने से 15 रोगियों के गुर्दे फेल, डायरिया से दो मौत
Sun, 05 Jun 2022 08:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:46 PM IST
सार
कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तापमान 45 डिग्री पार होते ही गर्मी की बीमारियों की सख्ती और बढ़ गई है। लू लगने से 15 रोगियों के गुर्दे फेल हो गए। एक्यूट किडनी इंजरी की वजह से रोगियों की हालत खराब है। इसके साथ ही सीरम क्रेटेनिन बढ़ गया है। गर्मी से डिहाइड्रेशन होने की वजह से पेट के रोगी बढ़े हैं। डायरिया से दो रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही रोगी गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी की वजह से आंतों का संक्रमण बढ़ गया है। संक्रमित खाने और पानी की वजह से पीलिया के रोगी बढ़े हैं। इसके साथ दो रोगियों को ब्रेन अटैक पड़ गया है। तपिश अधिक होने के कारण राहगीर बेहोश हो रहे हैं। रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक सवार रविवार को गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गया। लोग उसे उठाकर कार्डियोलॉजी संस्थान ले गए।
विज्ञापन
रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण हैलट और उर्सला की इमरजेंसी में रोगियों की भीड़ रही। आजाद नगर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार के डेढ़ साल के बच्चे की डायरिया से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट लाया गया था। इसी तरह रावतपुर के सुजीत की दो साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे निमोनिया भी हुआ था। बच्ची का इलाज काकादेव के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके गुप्ता का कहना है कि बोतल साफ करके बच्चे को दूध पिलाएं। जितनी बार दूध दें, बोतल गर्म पानी से धो लें। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोग खूब पानी पीकर बाहर निकलें।