{"_id":"69b303c9408c5ff34f08eef9","slug":"kanpur-kda-team-attacked-at-asha-devi-temple-dog-released-notice-torn-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आशा देवी मंदिर में केडीए टीम पर हमला, कुत्ता छोड़ा, नोटिस फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आशा देवी मंदिर में केडीए टीम पर हमला, कुत्ता छोड़ा, नोटिस फाड़ा
Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
केडीए टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर के आशा देवी मंदिर परिसर के ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा करने पहुंची केडीए की टीम पर गुरुवार को हमला हो गया। मारपीट और पत्थरबाजी की गई। आरोप है कि टीम पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। केडीए प्रवर्तन विभाग के सुपरवाइजर मनोज कुमार ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, महंत आशुतोष गिरी व पांच अन्य लोगों ने नोटिस फाड़ दी। विरोध करने पर टीम के सदस्यों को पीटा। जान से मारने की धमकी दी गई। ईंट-पत्थर चलाए। अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया।
उधर, महंत आशुतोष गिरी ने सभी आरोपों से इन्कार किया है। उन्होंने केडीए की टीम पर ही घेरने का आरोप लगाया। महंत ने अपनी जमीन के कागज होने का भी दावा किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कोट
विज्ञापन
उधर, महंत आशुतोष गिरी ने सभी आरोपों से इन्कार किया है। उन्होंने केडीए की टीम पर ही घेरने का आरोप लगाया। महंत ने अपनी जमीन के कागज होने का भी दावा किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट
न्यायालय के आदेश पर सुपरवाइजर मनोज, रामऔतार को आशा देवी मंदिर में ध्वस्तीकरण का नोटिस चिपकाने भेजा था। वहां पांच- छह लोगों ने नोटिस फाड़ दिया। महंत बताने वाले ने त्रिशूल लेकर दाैड़ा लिया। - डॉ. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी, केडीए
विज्ञापन विज्ञापन