फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kaynat Grave Opened 12 Days After Her Death Post mortem Report to Reveal the Truth

Kanpur: मौत के 12 दिन बाद खुली कायनात की कब्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी क्या था सच, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 29 May 2026 04:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 29 May 2026 04:54 PM IST
सार

Kanpur News: बाबू पुरवा में दहेज हत्या के आरोपों के चलते 12 दिन बाद महिला की कब्र खोदकर शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Kaynat Grave Opened 12 Days After Her Death Post mortem Report to Reveal the Truth
888 - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में बगाही कब्रिस्तान में शुक्रवार को एक विवाहिता की कब्र को दोबारा खुदवाया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र खोदकर महिला का शव निकाला गया है, जो 12 दिन पहले दफनाई गई थी। मृतका के मायके पक्ष द्वारा लगाए गए हत्या के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकाला है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाबू पुरवा निवासी कायनात की शादी 18 महीने पहले हुई थी। 15 मई को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे ससुराल पक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या बताया था। हालांकि, मायके पक्ष ने इस दावे को खारिज करते हुए दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन





मौके पर भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुनः पोस्टमार्टम के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए उन्नाव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया।  मौके पर बाबू पुरवा थाना पुलिस के साथ-साथ उन्नाव का भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed