फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur : Juma namaz can be done in two to three shifts

Unlock 1.0: दो से तीन शिफ्ट में हो सकती है जुमे की नमाज, शहर काजियों ने की पेश इमामों के साथ बैठक

Tue, 09 Jun 2020 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur : Juma namaz can be done in two to three shifts
मस्जिदों की निगरानी - फोटो : amar ujala
कानपुर में धर्म स्थल खुलने पर मस्जिदों मेें कितने लोग जा सकेंगे? इस पर शहर काजियों ने अलग-अलग बैठकें करके मस्जिदों के पेश इमामों के साथ मशविरा किया। बैठकों में कहा गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मस्जिदों में जुमा की नमाज तो दो-तीन शिफ्टों में हो सकती है।
विज्ञापन


पांच वक्त की नमाजों में मस्जिदों की क्षमता के हिसाब से नमाजियों की संख्या तय की जाए। इस मांग को डीएम व डीआईजी के समक्ष रखा जाएगा। शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी की अगुवाई में रजबी रोड स्थित हॉल में पेश इमामों से राय मशविरा किया गया।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि नमाजियों की संख्या बढ़ाए जाने के मसले में जिला प्रशासन के साथ बैठक में निर्णय होगा। शहर काजी की ओर से गाइडलाइन मस्जिदों के पेश इमामों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने हलीम प्राइमरी स्कूल की मस्जिद में बैठक की। इसमें तय हुआ कि प्रशासन मस्जिदों की क्षमता के लिहाज से नमाजियों की संख्या की इजाजत दे। प्रशासन इसका आकलन करा ले। यह बात प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed