फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Joy seen in immersion procession, eyes filled with tears at the time of farewell

Kanpur: विसर्जन यात्रा में दिखा उल्लास, विदाई में भर आई आंख, भक्तों ने खूब उड़ाया गुलाल व अबीर

Wed, 03 Sep 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Joy seen in immersion procession, eyes filled with tears at the time of farewell
मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच बुधवार को घाटों पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। घाटों पर विशेष तालाब बनाए गए थे जहां पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी। श्री लंबोदर महाराज की विसर्जन यात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए और अबीर-गुलाल की होली खेली। यात्राओं की शुरुआत उल्लास से हुई लेकिन विसर्जन के समय भक्तों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर से लेकर शाम तक जनरलगंज, किदवईनगर, गोविंदनगर, आर्यनगर, आचार्यनगर, घंटाघर, जाजमऊ, पीरोड, शास्त्रीनगर समेत अनेक इलाकों से बप्पा की प्रतिमाएं लेकर लोग सरसैया घाट, परमटघाट, काली घाट, गोला घाट, पहुंचे। महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन के तत्वावधान में गणेश महोत्सव में बुधवार को महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह महाराष्ट्र का पारंपरिक उत्सव है। इसमें महिलाएं अपने सौभाग्य की कामना करती हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Joy seen in immersion procession, eyes filled with tears at the time of farewell
मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
वहीं जूही लाल कॉलोनी स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर प्रांगण में सद्भावना कमेटी की ओर से गणेश महोत्सव में महाआरती हुई। इसमें करीब 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिन्होंने अपने आरती थाल को विशेष रूप से सजाया था। श्रेष्ठ थाल सजाने वाली महिलाओं को कमेटी ने सम्मानित किया। यहां अध्यक्ष बब्बन सिंह, महामंत्री अनिल शुक्ला, अमित खरे, पार्षद अमित जायसवाल, सीमा सिंह, संगीता, गुड़िया, मधु गुप्ता, आरती खरे, शोभा, डोली आदि रहीं।

झांकियों से दिखाई देश भक्ति की झलक
यशोदानगर बजरंग चौराहा पर श्री बजरंग गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी पहुंचे। रात में देशक्ति की झांकियों का मंचन किया गया। भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। देशभक्ति के गीतों पर श्रोता झूमते रहे। यहां अध्यक्ष गोपाल तिवारी, प्रबंधक राजीव दीक्षित, महामंत्री सुशील निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल आदि रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed