फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: JK cancer doctor cheated in the name of increasing credit card limit

Kanpur: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर जेके कैंसर के डॉक्टर से ठगी, साइबर ठगों ने पार किए 97359 रुपये

Wed, 12 Jul 2023 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jul 2023 11:05 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में साइबर ठगों ने जेके कैंसर अस्पताल की डॉक्टर से 97,359 रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर सेल से शिकायत की। जिसके बाद साइबर सेल ने पैसे वापस करवा दिए।

विज्ञापन
Kanpur: JK cancer doctor cheated in the name of increasing credit card limit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेके कैंसर अस्पताल की महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 97,359 रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने साइबर सेल से शिकायत की, जिस पर सेल ने प्रयास कर उनका पैसा वापस दिला दिया। जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत डॉक्टर के मोबाइल पर एक कॉल आया और ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा और तीन बार में खाते से कुल 97359 रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने फ्रीचार्ज मर्चेंट के नोडल अधिकारी से संपर्क कर आवेदिका का पूरा पैसा वापस कराया। साइबर सेल के आरक्षी मनमोहन यादव ने बताया कि डीबीएस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से आया था जो कि एक एप के जरिये जनरेट किया गया वर्चुअल नंबर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed