फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Jewellery melted and converted into gold biscuits police reached thieves after scanning 150 cameras

Kanpur Theft: जेवरों को गलाकर सोने के बिस्कुट में बदला, 150 कैमरे खंगालकर चोरों तक पहुंची पुलिस, पढ़ें मामला

Sun, 06 Jul 2025 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी ने बताया कि आरोपी घूमने और मौज मस्ती करने के शौकीन हैं। वारदात से पहले गोवा से घूमकर आए थे। मास्टरमाइंड हिमांशु अपनी महिला मित्र के साथ काठमांडू घूमकर आया था।

विज्ञापन
Kanpur Jewellery melted and converted into gold biscuits police reached thieves after scanning 150 cameras
चोरी का सामान देखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में नकदी समेत 70 लाख के जेवर चोरी में मामले में पुलिस ने गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर, दो सराफा कारोबारियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने चोरी के जेवरों को गलाकर सोने के बिस्कुट में बदल दिया। आरोपियों से 160 ग्राम जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

रामपुरम निवासी जटाधर दीक्षित के घर से 28 जून की रात करीब 35 हजार की नकदी और जेवर चोरी हो गए थे। वह परिवार के साथ चित्रकूट गए थे। पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में सफेद कार नजर आई थी। उसमें सवार तीन युवक 17 मिनट में आते और जाते दिखाई दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।  कार सवार दक्षिण क्षेत्र में दिखाई दी फिर कार का कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन

Kanpur Jewellery melted and converted into gold biscuits police reached thieves after scanning 150 cameras
बदमाशों से बरामद सामान - फोटो : amar ujala

सर्विलांस की मदद से सात को किया गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों ने कार के नंबर को ट्रेस किया, जिससे असली मालिक की जानकारी हुई। उनसे पूछताछ करने पर हनुमंत विहार निवासी शिवम राजपूत के बारे में पता चला। उसने कार करीब दो लाख 60 हजार रुपये में खरीदी थी। इसी के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शिवम को गुजैनी पुलिस चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। रोहित गोल्ड लोन कंपनी का मैनेजर है। वहीं, चोरी के बाद सारा माल सराफा कारोबारी संजय सोनी व निमिष को दे दिया था। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

Kanpur Jewellery melted and converted into gold biscuits police reached thieves after scanning 150 cameras
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

सबसे पहले पकड़ा गया मास्टरमाइंड
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड हिमांशु गौतम है। वह पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसने रोहन, शिवम और हरिओम के साथ मिलकर चोरी की। कार हरिओम चला रहा था। बताया कि आरोपियों ने गहनों को दोनों सराफा करोबारियों को दे दिया था। उन्होंने जेवरों को गलाकर सोने के बिस्कुट बना दिए। रोहित ने हरिओम से कुछ सोना लेकर करीब चार लाख का गोल्ड लोन दिला दिया, जबकि बाकी आरोपियों को लोन दिलाने की तैयारी में था। इससे पहले पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

विज्ञापन

Kanpur Jewellery melted and converted into gold biscuits police reached thieves after scanning 150 cameras
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

चोरी से पहले गोवा घूमकर आए थे
डीसीपी ने बताया कि आरोपी घूमने और मौज मस्ती करने के शौकीन हैं। वारदात से पहले गोवा से घूमकर आए थे। मास्टरमाइंड हिमांशु अपनी महिला मित्र के साथ काठमांडू घूमकर आया था। रामपुरम के घर की रेकी हिमांशु ओर रोहन ने की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक दिन पहले दोनों बाइक से रेकी करते दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed