{"_id":"68e2a7c534f21c325900c390","slug":"kanpur-jewellery-and-cash-recovered-from-the-thief-s-father-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चोर के पिता के पास से गहने व नकदी बरामद, बैंक मैनेजर की मां के घर हुई थी 25 लाख से अधिक की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चोर के पिता के पास से गहने व नकदी बरामद, बैंक मैनेजर की मां के घर हुई थी 25 लाख से अधिक की चोरी
Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
चोरी के माल के साथ पकड़ा गया आरोपी धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनलाल निवासी बैंक मैनेजर की मां के घर बीते छह सितंबर को हुई 25 लाख से अधिक की चोरी में पुुलिस ने आरोपी चोर बब्बी के सौतेले पिता धर्मेंद्र सिंह को भी गहने और 48500 रुपये की नकदी समेत गिरफ्तार किया है। गोविंदनगर पुलिस ने उसे रविवार को गुजैनी हाईवे से पकड़ा। वह हमीरपुर के मौदहा का रहने वाला है।
विज्ञापन
छह सितंबर की रात रतनलालनगर निवासी बैंक मैनेजर इंदरप्रीत चावला के घर में बेटी के जन्मदिन की पार्टी थी। इलाके में ही रहने वाली उनकी मां, मामा और बहन पार्टी में शामिल होने आए थे। इस बीच उनके घर में दाखिल हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। रात करीब एक बजे लौटने पर घर वारदात का पता चला। 13 सितंबर को पुलिस ने दबौली गांव निवासी छोटू उर्फ करिया और बिधनू के जमरई दलनपुर निवासी बब्बी सिंह उर्फ कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
सीडीआर की जांच में आरोपियों की धर्मेंद्र से कई बार बात होने और लोकेशन मौदाहा में मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह भाग निकला। गोविंदनगर कार्यवाहक थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र दबौली गांव में छोटू के परिजनों को जमानत के लिए रुपये देने आया था। तभी उसे गुजैनी हाईवे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सोने के दो कंगन, एक जोड़ी टूटे कान के टॉप्स और 48,500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन