Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IYC Utsav 2026 begins featuring a variety of products across 37 stalls

कानपुर: आईवाईसी उत्सव 2026 का शुभारंभ, 37 स्टॉलों पर सजे अलग-अलग उत्पाद, दीपावली स्पेशल उत्पादों का आकर्षण

Sat, 31 Oct 2026 02:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 31 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

Kanpur News: लाजपत नगर स्थित रंगोली गेस्ट हाउस में शनिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की ओर से आईवाईसी उत्सव 2026 प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ महिला उद्यमी सुचेता वाही ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उत्सव में स्थानीय और युवा उद्यमियों द्वारा 37 अलग-अलग उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur IYC Utsav 2026 begins featuring a variety of products across 37 stalls
लाजपत नगर में आईवाईसी उत्सव 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को लाजपत नगर स्थित रंगोली गेस्ट हाउस में आईवाईसी उत्सव 2026 नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 37 अलग-अलग उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें वेलवेट, कॉटन जैकेट, पंजाबी कुर्ती, बुकनू, किचन मसाला अलग-अलग प्रकार के शहद का प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही घर में तैयार होने वाले अलग-अलग प्रकार के भकोशे के भी यहां पर स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ महिला उद्यमी सुचेता वाही ने किया। आईवाईसी की कैप्टन अंजली शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में युवा एवं महिला उद्यमियों सहित विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों एवं स्थानीय व्यवसायियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं उत्पाद
प्रदर्शनी में एफएमसीजी, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम, परिधान, लेदर गुड्स, प्लास्टिक उत्पाद, होम डेकोर, फुटवियर, हस्तनिर्मित एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों सहित विभिन्न बी2सी श्रेणियों के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्यमियों एवं उनके उत्पादों को प्रोत्साहित करने का अवसर है, बल्कि कानपुरवासियों को दीपावली की खरीदारी के लिए एक आकर्षक एवं विशेष मंच भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed