{"_id":"6416b081b1ae8a240d0ba734","slug":"kanpur-irfan-wife-said-request-to-shift-kanpur-jail-in-ramzan-kanpur-irfan-wife-said-request-to-shift-kanpur-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इरफान की पत्नी बोली- जेल में जानवरों से भी बदतर व्यवहार, रमजान में कानपुर जेल शिफ्ट करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इरफान की पत्नी बोली- जेल में जानवरों से भी बदतर व्यवहार, रमजान में कानपुर जेल शिफ्ट करने की लगाई गुहार
Sun, 19 Mar 2023 12:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता गौरव दीक्षित के साथ इरफान की पत्नी व मां
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जाजमऊ आगजनी कांड समेत आठ मुकदमों में फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम ने अधिवक्ता गौरव दीक्षित के माध्यम से एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। इसमें रमजान माह में इरफान को महाराजगंज जेल से कानपुर जेल में शिफ्ट करने के लिए गुहार लगाई है।
पत्र में कहा गया कि साजिशन इरफान को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कानपुर से महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। वहां इरफान के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। न तो परिवार वालों को और न ही उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित को मिलने दिया जाता है। इरफान की तबीयत बहुत खराब है। उनका वजन लगभग 20 किलो कम हो गया है। उनकी दोनों किडनियों में स्टोन है।

पेशी पर हर हफ्ते कोर्ट आना होता है। लगभग 400 किलोमीटर दूर से आठ घंटे की लगातार यात्रा करके कोर्ट पहुंचने के कारण इरफान की कमर व रीढ़ की हड्डी में दर्द बहुत बढ़ गया है। उन्होंने संवेदना का हवाला देते हुए रमजान माह में इरफान को कानपुर जेल में स्थानांतरित करने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।