फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Irfan wife reached the police station to deposit rifle after the license was canceled

Kanpur: लाइसेंस निरस्त होने पर राइफल जमा करने थाने पहुंची इरफान की पत्नी, बोलीं- जल्द वो जेल से बाहर आएंगे

Mon, 17 Jul 2023 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के शस्त्र का लाइसेंस निरस्त होने पर उनकी पत्नी ने थाने पहुंचकर राइफल जमा कर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पति जल्द जेल से बाहर आएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Irfan wife reached the police station to deposit rifle after the license was canceled
थाने में राइफल जमा करती इरफान की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के शस्त्र का लाइसेंस निरस्त होने पर सोमवार को विधायक की पत्नी शस्त्र जमा करने जाजमऊ थाने पहुंची। इस दौरान विधायक की पत्नी नसीम सोलंकी के साथ उनके अधिवक्ता शिवाकान्त दीक्षित भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पति पर लगे मुकदमे खत्म होंगे और वह जल्द जेल से बाहर आएंगे।

विज्ञापन


विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ करीब 14 मुकदमे होने की वजह से पिछले दिनों डीएम ने उनकी राइफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि डीएम ने विधायक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसलिए नियम के अनुसार राइफल को जमा करने के लिए जाजमऊ थाने आए हैं। वह इरफान की जमानत के लिए प्रयासरत हैं। जल्द वो जेल से बाहर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed