फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Irfan Solanki met with the SP President and extended Diwali greetings

Kanpur: सपा अध्यक्ष से की इरफान सोलंकी ने मुलाकात, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Thu, 23 Oct 2025 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Irfan Solanki met with the SP President and extended Diwali greetings
सपा अध्यक्ष से इरफान सोलंकी की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात की। इस दौरान इरफान के साथ विधायक पत्नी नसीम, बेटा मुस्तफा, बेटियां जारा और जाबिया सोलंकी भी साथ रहीं। मुलाकात के बाद इरफान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पत्नी को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए मुलाकात की थी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने काफी हौसला दिया। कहा कि भले ही लड़ाई कितनी लंबी हो अदालत से न्याय मिलेगा। उन्होंने कानूनी लड़ाई जारी रखने की सलाह और हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिलाया है। जेल में रहने के दौरान भी उन्होंने अपना स्नेह बनाए रखा। मेरी बेगम को पार्टी का टिकट देकर विधायक बनाया, इसके लिए पूरे सोलंकी परिवार ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन


करवाएंगे पैर का ऑपरेशन
इरफान ने बताया कि जल्द ही वह पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने जाएंगे। इसके बाद वह एम्स दिल्ली में पैर का ऑपरेशन कराएंगे। जेल में रहने के दौरान उनके पैर में दिक्कत हो गई थी। इससे पूर्व इरफान ने गुरुवार को शहर सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी नसीम सोलंकी के साथ मुलाकात की। महाना से मुलाकात के दौरान उनके नसीम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देने की फोटो सोशल मीडिया पर गुरुवार को जमकर वायरल हुई। साथ ही नसीम के महाना को टीका करने की बात कहने और महाना के टीका लगवाने से इन्कार करने और बिना टीका करवाए आशीर्वाद देने की खबर भी वायरल हुई। हालांकि इरफान और नसीम ने टीका संबंधी किसी भी तरह की बात होने को नकार दिया। इरफान ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए मुलाकात की थी। वह नसीम को बहन की तरह मानते हैं और इस नाते आशीर्वाद दिया है। टीका लगाने न लगाने की कोई बात ही नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed