फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Irfan brought from Maharajganj jail to Kanpur court for hearing in arson case

Kanpur: सुनवाई के लिए महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया इरफान, कहा- मुझे जानवर बनाकर रख दिया, पेशाब तक...

Mon, 20 Mar 2023 11:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी को जाजमऊ आगजनी मामले में सुनवाई के लिए सोमवार को महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया। पत्रकारों से बातचीत में इरफान ने कहा कि मझे जानवर बनाकर रख दिया है। पेशाब तक नहीं करने देते हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Irfan brought from Maharajganj jail to Kanpur court for hearing in arson case
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनवाई के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया है। जाजमऊ आगजनी कांड में सोमवार को एमपी एमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई होनी थी। अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। इसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से इरफान को सुबह लगभग 10:00 बजे ही महाराजगंज जेल से लाकर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

विज्ञापन


अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि इरफान की ओर से रमजान माह का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी कराने के लिए कोर्ट में एक अर्जी दी गई है। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मुकदमे की वादिनी नजीर फातिमा कोर्ट में गवाही देने के लिए मौजूद थी लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते आज गवाही न कराने के लिए बचाव पक्ष की ओर से अर्जी दी गई थी जिस पर कोर्ट ने गवाही के लिए 23 मार्च की तारीख नियत कर दी है। वकीलों की नारेबाजी और हंगामे के चलते पेशी के तत्काल बाद इरफान को लगभग 11:30 बजे कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल के लिए वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


आदमी नहीं जानवर हैं हम, पेशाब तक नहीं करने देते
इरफान को रविवार देर रात लगभग दो बजे महाराजगंज जेल से कानपुर रवाना किया गया। इरफान को कोर्ट पहुंचने तक लगभग 8 घंटे का सफर तय करना था। कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल की सूचना भी थी। लगभग 11:00 बजे तक अधिवक्ताओं का हुजूम कचहरी पहुंचता है। पुलिस प्रशासन की मंशा इसके पहले ही इरफान की पेशी कोर्ट में करा देने की थी, जिसके चलते इरफान को सुबह लगभग 10 बजे ही कोर्ट में लाकर खड़ा कर दिया गया। पेशी पर जाने से पहले इरफान ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आदमी नहीं जानवर हैं हम, पेशाब तक नहीं करने देते ये लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश परिवार का हिस्सा
कोर्ट से पेशी से लौटते वक्त इरफान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को परिवार का हिस्सा बताया। अपने इस्तीफे वाले बयान पर बोलते हुए इरफान ने कहा कि सरकार के एक मंत्री ने जवाब में विधानसभा आकर इस्तीफा देने की बात कही है। इससे सरकार की मंशा साफ हो गई है।

यह भी पढ़ें: Kanpur: इरफान की पत्नी बोली- जेल में जानवरों से भी बदतर व्यवहार, रमजान में कानपुर जेल शिफ्ट करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed