{"_id":"6a07fdada9fb19e3bf07deae","slug":"kanpur-intensive-checking-drive-conducted-late-at-night-in-ghatampur-17-vehicles-seized-74-challans-issued-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घाटमपुर में देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, 17 वाहन सीज और 74 का किया चालान, 4.48 लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घाटमपुर में देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, 17 वाहन सीज और 74 का किया चालान, 4.48 लाख का जुर्माना वसूला
Sat, 16 May 2026 10:47 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 16 May 2026 10:47 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर में शुक्रवार रात राजस्व, पुलिस, आरटीओ और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहनों पर कार्रवाई की, जिसमें 17 वाहन सीज हुए और करीब ₹4.48 लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
घाटमपुर सघन चेकिंग अभियान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से सात वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस और प्रेशर हॉर्न संबंधी अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए और 74 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल और अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
