{"_id":"663a474f6f45c27dfd08872c","slug":"kanpur-instead-of-mukhtar-baba-attachment-board-was-put-on-farmers-land-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मुख्तार बाबा के बजाय किसानों की जमीन पर लगा दिया कुर्की का बोर्ड, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मुख्तार बाबा के बजाय किसानों की जमीन पर लगा दिया कुर्की का बोर्ड, जांच के आदेश
Tue, 07 May 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 May 2024 08:55 PM IST
सार
Kanpur News: मुख्तार बाबा के बजाय किसानों की जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया। पीड़ित किसानों ने डीएम उन्नाव व पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।
विज्ञापन
मुख्तार बाबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई सड़क बवाल के आरोपी और गैंगस्टर एक्ट में नामजद मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा की 1.78 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद पुलिस ने किसानों की जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। करीब आधा दर्जन किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी उन्नाव व पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने बिना नापजोख किए मुख्तार बाबा की जगह उनकी जमीन पर बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन
उन्नाव के शुक्लागंज निवासी राकेश कुमार, अनिल कुमार, कमलेश समेत आधा दर्जन लोग मंगलवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलने पहुंचे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनकी शुक्लागंज मजरा पीपरखेड़ा में भूमि संख्या 1750क और 1752ड़ उनके नाम पर अंकित है। जब्तीकरण की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने उनकी भूमि पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है, जबकि मुख्तार बाबा की जमीन उनके बगल में है। मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन