फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: inspector who was the CP's PRO had taken many people to Akhilesh Dubey

Kanpur: सीपी के पीआरओ रहे इंस्पेक्टर ने कई लोगों को पहुंचाया था अखिलेश दुबे के दरबार, एसआईटी को मिले साक्ष्य

Sat, 23 Aug 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Aug 2025 11:13 PM IST
सार

तीन सीओ, एक इंस्पेक्टर, केडीए उपाध्यक्ष के मौजूदा व पूर्व निजी सचिव को नोटिस जारी करने के बाद एसआईटी की नजर अन्य विभागों पर ठभी टेढ़ी हो गई है। इनके खिलाफ भी अखिलेश दुबे के दरबार में हाजिरी लगाने और कई मामलों में मिलीभगत करने के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
Kanpur: inspector who was the CP's PRO had taken many people to Akhilesh Dubey
अखिलेश दुबे केस - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसआईटी को पुलिस कमिश्नर के पीआरओ रहे इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी के कई लोगों को अखिलेश के दरबार में पहुंचाने के साक्ष्य मिले हैं। सबसे पहले भाजपा नेता रवि सतीजा ने ही उस पर केस खत्म कराने की बात कहकर अखिलेश दुबे से मुलाकात कराने का आरोप लगाया था। रवि सतीजा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की एफआईआर होने के बाद पुलिस कमिश्नर से मिलने गए थे। इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी पर जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय और अखिलेश दुबे के लिए कार्य करने के कई गंभीर आरोप हैं। सोशल मीडिया पर दीनू उपाध्याय के साथ उसकी फोटो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


इसी तरह, एसआईटी के सामने शिकायतकर्ताओं ने बर्रा, नौबस्ता, किदवईनगर, जूही, गोविंदनगर थाने के पूर्व के कुछ इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज के अखिलेश दुबे के साथ संलिप्त होने और विवादित मामलों की सूचना देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूर्व की तहरीर भी दिखाई हैं जिसमें कार्रवाई करने की बजाय उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

Kanpur: inspector who was the CP's PRO had taken many people to Akhilesh Dubey
अखिलेश दुबे केस - फोटो : amar ujala
कई विभागों के कर्मचारियों पर एसआईटी की नजर टेढ़ी
तीन सीओ, एक इंस्पेक्टर, केडीए उपाध्यक्ष के मौजूदा व पूर्व निजी सचिव को नोटिस जारी करने के बाद एसआईटी की नजर अन्य विभागों पर ठभी टेढ़ी हो गई है। इनके खिलाफ भी अखिलेश दुबे के दरबार में हाजिरी लगाने और कई मामलों में मिलीभगत करने के साक्ष्य मिले हैं। एसआईटी की ओर से और भी कई कर्मचारियों को नोटिस भेजने की तैयारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस, प्रशासन, राजस्व विभाग और केडीए के कुछ कर्मचारी अधिकारियों की ओर से जारी आदेश और शिकायतकर्ताओं की सूचना भी अखिलेश दुबे व उसके अन्य साथियों तक पहुंचाया करते थे। इनकी नजर विवादित प्लॉट और जमीन पर रहती थी जिससे उसका सौदा औने और पौने दाम पर हो सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जमीन और शिकायतकर्ता की जानकारी मिलने पर उसे घेरने की तैयारी होती थी। इसके लिए कई बार अधिकारियों के आदेश का हवाला दिया जाता था तो कई बार दूसरे पक्ष से धमकी मिलने की बात कही जाती थी। शिकायतकर्ता अगर थाने या पुलिस चौकी में शिकायत करता था तो उसकी सुनवाई नहीं होती थी। यही खेल राजस्व विभाग और केडीए में भी चलता था।

केडीए वीसी ने निजी सचिव को पद से हटाया
अखिलेश दुबे से जुड़े पुलिस अधिकारियों और केडीए के दो कर्मचारियों के नाम एसआईटी का नोटिस जारी होने के बाद केडीए वीसी ने अपने वर्तमान निजी सचिव कश्यपकांत दुबे को निजी सचिव पद से हटा दिया है। कश्यपकांत पिछले करीब तीन साल से केडीए वीसी के सचिव का काम देख रहे हैं। अब वीसी के निजी सचिव का काम अमित श्रीवास्तव देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed