फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Inspector who asked how gangster's wife celebrated Karvachauth, transferred

Kanpur: गैंगस्टर की पत्नी से करवाचौथ कैसे मनाया.. पूछने वाले दरोगा का तबादला

Wed, 08 Jan 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 10:35 PM IST
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार थाने में तैनाती के दौरान दरोगा बिल्डर पर गोली चलने के मामले की जांच कर रहा था। विवेचना के दौरान ही गैंगस्टर ने पत्नी से फोन पर बातचीत करने का आरोप लगा सवाल उठाए थे। मामले में दरोगा का तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Inspector who asked how gangster's wife celebrated Karvachauth, transferred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमंत विहार थाने के गैंगस्टर गोपाल सचान की पत्नी को फोन कर करवा चौथ कैसे मनाया ...पूछने वाले दरोगा अभिनव चौधरी का हनुमंत विहार थाने से तबादला हो गया है। दरोगा को अब नौबस्ता थाने भेजा गया है। दरोगा क्षेत्र में नौबस्ता के राधापुरम त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पास रहने वाले बिल्डर राहुल पटेल पर गोली चलने के मामले की जांच कर रहे थे। इस मामले में जरौली निवासी गैंगस्टर व उसके पार्टनर गोपाल सचान पर हमला करने के आरोप लगे थे। जांच में पुलिस को एक गोली भी राहुल की गाड़ी के शीशे में धंसी मिली थी। जांच के दौरान 25 अक्तूबर को गैंगस्टर के दरोगा को कॉल कर पत्नी से बातचीत करने पर आपत्ति जताने ऑडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


गैंगस्टर ने आपत्ति जताई थी कि भले ही उसपर बिल्डर पर गोली चलाने का आरोप हो, लेकिन दरोगा ने उसकी पत्नी से करवाचौथ कैसे मनाया क्यों पूछा। दोनों की बातचीत का यह ऑडियो वायरल होने पर दरोगा पर सवाल उठे थे। हालांकि न तो मामले में कोई जांच हुई, न ही दरोगा से जांच लेकर किसी और को दी गई। आरोपी भी अपने मामले में कोर्ट से स्टे ले आया था। अब उस जानलेवा हमले के मामले की जांच दरोगा अनिल सिंह तोमर को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed