{"_id":"683b3b87799d9408d8005b8f","slug":"kanpur-inspector-beats-wife-she-had-miscarriage-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दरोगा ने पत्नी को पीटा, गर्भपात हुआ, महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दरोगा ने पत्नी को पीटा, गर्भपात हुआ, महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई
Sat, 31 May 2025 11:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे उनका गर्भपात हो गया। थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा महिला ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, दरोगा ने पत्नी पर अवैध संबंध की बात कही है।
विज्ञापन
मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी महिला के मुताबिक बीती 16 सितंबर को दरोगा से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि गर्भघारण के डेढ़ माह बाद पति गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर मारपीट की। हालत बिगड़ने डाॅक्टर के यहां ले गए। इसके बाद पति ने गांव से भाई, भाभी और बहन को बुला लिया। वे लोग भी गर्भपात का दबाव बनाने लगे। बात नहीं मानने पर पति ने मारपीट की, जिससे गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
इलाज के बाद वह थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पति ने घर आना भी छोड़ दिया। परेशान होकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। वहीं, दरोगा ने पत्नी के सभी आरोपों को निराधार बताया। पत्नी के अवैध संबंध थे और विरोध करने पर गलत आरोप लगाए गए हैं। कहा कि सोमवार को वह भी पुलिस कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखेंगे। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन