फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Insect found in restaurant meal Consumer Commission imposes 1 lakh fine

Kanpur: रेस्टोरेंट की थाली में निकला कीड़ा, उपभोक्ता आयोग ने लगाया एक लाख जुर्माना, मानसिक क्षतिपूर्ति का आदेश

Sat, 06 Jun 2026 01:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 06 Jun 2026 01:14 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के एक अधिवक्ता की शिकायत पर उपभोक्ता आयोग ने रायबरेली के बटोही स्वीट एंड रेस्टोरेंट पर कीड़ा परोसने के मामले में 1.05 लाख रुपये का जुर्माना और 8% ब्याज देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Insect found in restaurant meal Consumer Commission imposes 1 lakh fine
उपभोक्ता आयोग, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भोजन की थाली में कीड़ा निकलने पर अधिवक्ता ने रेस्टोरेंट प्रबंधक के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में परिवाद दर्ज कराया था। इसमें आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार ने रेस्टोरेंट मालिक को मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए एक लाख रुपये और वाद व्यय के पांच हजार रुपये भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की तारीख से भुगतान की तारीख तक आठ प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।

विज्ञापन

यशोदानगर के गंगापुर केडीए काॅलोनी निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार तिवारी रक्षाबंधन पर रायबरेली गए थे। 21 अगस्त 2021 को सुशील अपने जन्मदिन पर परिजन के रायबरेली के सलोन में स्थित बटोही स्वीट एंड रेस्टोरेंट गए। नौ थाली भोजन मंगाया। भोजन खाने के बाद सुशील की पत्नी गायत्री की दाल में जहरीला कीड़ा निकला।

विज्ञापन

आठ थाली का भुगतान लेकर मामला खत्म कर दिया
शिकायत पर सुनवाई के नाम पर नौ की जगह आठ थाली का भुगतान लेकर मामला खत्म कर दिया गया। गायत्री के घर पहुंचने पर उसे उल्टियां होने लगीं। जिसके इलाज में करीब 35 हजार रुपये खर्च हो गए। तबीयत ठीक होने के बाद सुशील ने रेस्टोरेंट के प्रबंधक के खिलाफ 17 जनवरी 2022 को उपभोक्ता आयेाग में परिवाद दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed