फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: In the program of BJP Yuva Morcha, State President Swatantra Dev Singh said, being a Hindu is communal, then I am communal.

स्वतंत्र देव का विपक्षियों पर हमला: बोले- राम मंदिर निर्माण सांप्रदायिकता है तो मैं सांप्रदायिक हूं

Tue, 17 Aug 2021 03:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Aug 2021 03:36 PM IST
सार

घुसपैठियों को बसाने वाले वामपंथी खुद को सेक्युलर बोलते हैं। हमने राम मंदिर की नींव रखी तो लोग हमें मुस्लिम विरोधी बताने लगे। अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा तो देश व दुनिया के लोग देखने आएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: In the program of BJP Yuva Morcha, State President Swatantra Dev Singh said, being a Hindu is communal, then I am communal.
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अमृत महोत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सांप्रदायिकता पर सपा, बसपा, कांग्रेस व वाम दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराना, जम्मू कश्मीर से 370 हटाना और तिरंगा फहराना यदि सांप्रदायिकता है तो वह सांप्रदायिक हैं।
विज्ञापन


कश्मीर शरणार्थियों, दलित, मुस्लिमों का सम्मान बढ़ाना सांप्रदायिक है तो वह सांप्रदायिक हैं। नार्मल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस व सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो सिखों का कत्लेआम कराते हैं, रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं, वह राष्ट्रवादी बनते हैं।
विज्ञापन


घुसपैठियों को बसाने वाले वामपंथी खुद को सेक्युलर बोलते हैं। हमने राम मंदिर की नींव रखी तो लोग हमें मुस्लिम विरोधी बताने लगे। अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा तो देश व दुनिया के लोग देखने आएंगे। इससे हिंदू-मुस्लिम दोनों को रोजगार और सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू हो या मुस्लिम, सभी वर्गों को आवास, शौचालय, आयुष्मान, सौभाग्य, गैस व मुफ्त खाद्यान्न दिया गया है। नरेंद्र मोदी किसी वंश, परिवार, जाति के प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि पूरे देश के हैं। ओलंपिक में हिंदुस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया। ये कीर्तिमान युवाओं के कारण स्थापित हो रहा है।

हर युग में मंथरा, शकुनी ने रोका राज्याभिषेक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान त्रेता व द्वापर युग का जिक्र किया। कहा कि त्रेता में जब भगवान राम का राज्याभिषेक का समय आया तो मंथरा ने ऐसा षड़यंत्र रचा कि भगवान को वनवास जाना पड़ा। द्वापर में जब युधिष्ठिर का राज्याभिषेक होने वाला था तो शकुनी ने छल कपट से उन्हें राजा बनने से रोक दिया।

ऐसे ही आज हजारों मंथरा, शकुनी मोदीजी के विरोध में घूम रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों से कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा।युवा सौभाग्यशाली हैं जिन्हे मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। भारत विश्व गुरु बनने के सपने को मोदी साकार कर रहे हैं। 

एक विधायक का नाम न लेने पर नारेबाजी
प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, अनिल सिंह, अरुण दीक्षित, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू, उपाध्यक्ष प्रभात सिन्हा व कुलदीप चौहान मौजूद रहे। भाषण की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक विधायक का नाम नहीं लिया गया। इसके बाद उसके समर्थकों ने नारेबाजी की। इससे नाराज अध्यक्ष ने मंच से उतर जाने को कहा। वहीं पंडाल में काफी संख्या में मुस्लिम मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशंकर यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed