फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Impact of Greater Kanpur plan land prices have soared to up to three times the circle rate

Kanpur: ग्रेटर कानपुर योजना का असर, सर्किल रेट से तीन गुना तक महंगी हुईं जमीनें, बिल्डर्स करा रहे प्लाॅटिंग

Tue, 18 Aug 2026 02:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 18 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित ग्रेटर कानपुर' योजना की घोषणा के बाद भीमसेन, रायपुर खास और आउटर रिंग रोड के आसपास जमीनों के भाव सर्किल रेट से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। प्राइवेट बिल्डर्स महंगे दामों पर जमीन खरीदकर प्लाॅटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Impact of Greater Kanpur plan land prices have soared to up to three times the circle rate
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर कानपुर योजना की घोषणा के बाद से भीमसेन और आउटर रिंगरोड के आसपास की जमीनों के भाव सर्किल रेट से तीन गुने तक पहुंच गए हैं। प्राइवेट बिल्डर्स ऊंचे दामों पर जमीनें खरीद कर प्लाॅटिंग करा रहे हैं। इस तरह निर्माण कार्य होने से योजना का न्यू कानपुर सिटी की तरह हस्र होने का अंदेशा नजर आ रहा है। हालांकि, केडीए अधिकारी सितंबर शुरुआत में यहां जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रेटर कानपुर को केडीए सात गांवों की भूमि को शामिल कर पांच हजार एकड़ में बसाने की तैयारी में है। यह योजना तीन फेज में पूरी होनी है। पहले फेज में केडीए 1200 एकड़ जमीन पर योजना की नींव रखेगा। इस योजना की पिछले दिनों घोषणा होते ही भीमसेन, रायपुर खास और आउटर रिंग रोड से लगे इलाकों की जमीनों के भाव अचानक बढ़ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

अब बिल्डर्स 70 से 90 लाख बीघा में खरीद रहे हैं
केडीए की ओर से चयनित कंपनी के सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि यहां तेजी से प्राइवेट सोसाइटी बन रही हैं और जमीनों की खरीद-फरोख्त भी हो रही है। भीमसेन में जमीनों का सरकारी सर्किल रेट 35 लाख बीघा है जो अब बिल्डर्स 70 से 90 लाख बीघा में खरीद रहे हैं। वहीं, सचेंडी के रामपुर खास में सर्किल रेट 13 लाख बीघा है, जो अब 35 से 40 लाख बीघा में बिक रही है।

विज्ञापन

विरोध के स्वर भी उठने लगे
विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। रामपुर खास के काश्तकार सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि सड़क के एक तरफ भीमसेन तो दूसरी ओर उनका गांव है। इसके बाद भी जमीनों के सर्किल रेट में अंतर है। इससे अच्छे दाम तो बिल्डर या निजी कंपनियां दे रही हैं। भीमसेन के विशाल पाल ने बताया कि अचानक जमीनों के भाव बढ़े हैं और क्षेत्र में कई जगह प्लाॅटिंग भी होने लगी है।

विज्ञापन

दो से ढाई हजार किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर आधुनिक शहर बनाने की योजना है। इसके लिए प्राइवेट कंपनी मेसर्स टीला सर्वे के साथ ही भूमि अधिग्रहण का खाका तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। करीब दो से ढाई हजार काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। पहले फेज के लिए टेक्नोलॉजी और भौगोलिक सर्वे कराया जा रहा है। काश्तकारों (किसानों) की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि बातचीत कर सहमति के आधार पर भूमि अधिग्रहण की जा सके।

यह गांव हैं योजना में शामिल
सेन पश्चिम पारा, सेन पूरब पारा, गोपालपुर, गंभीरपुर, कैंथा, दुर्जनपुरा व इटारा गांव। केडीए की ग्रेटर कानपुर में पांच लाख लोगों को बसाने की तैयारी है। यह नया शहर भौंती से सिर्फ पांच और भीमसेन रेलवे स्टेशन से दो किमी की दूरी पर बसेगा। यह शहर से से नौ किमी दूर होगा।

ये होंगी सुविधाएं
योजना में हर वर्ग के लिए आवासीय, व्यावसायिक व औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस और एलआइजी श्रेणी के भूखंड व फ्लैट बनाए जाएगे। मध्य व उच्च आय वर्ग के लिए एमआईजी, एचआईजी प्लाट, ग्रुप हाउसिंग, मल्टीस्टोरी बनाई जाएगी। ग्रीनबेल्ट, पार्क, स्कूल-काॅलेज, अस्पताल, कन्वेंशन सेंटर, स्टेडियम, शापिंग काम्प्लेक्स, सामुदायिक केंद्र, आधुनिक कूड़ाघर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण और सोलर लाइट लगाई जाएगी।

इन सात गांवों में आवासीय क्षेत्र छोड़कर बाकी जमीन चिह्नित की जा रही है। इन इलाकों में खाली जमीन पर जो भी निर्माण हो रहा है, उस पर रोक लगाई जाएगी, नक्शा नहीं पास किए जाएगे। जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए सितंबर में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।  -अभय कुमार पांडेय, केडीए सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed